भाजपाई नेता कर रहे है मठ की जमीन पर कब्जा

सुलतानपुर, 21 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। जनपद में फिर से मठ की जमीन पर भू माफिया का कहर बरसाया जा रहा है। जंहा एक तरफ केंद्र की सरकार व यूपी की सरकार आम जनमानस के लिए एंटी भू माफिया संगठन का साँचा तैयार किया है, तो वहीं भाजपा के भेश में व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के करीबी कहे जाने वाले ओम प्रकाश पांडेय समेत उनके पुत्र ने फर्जी ढंग से मठ की जमीन को बेचने का काम कर रहे है। जिसको लेकर मंदिर के ही महंत मकसुदनाचार्य ने जिला अधिकारी समेत कई अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे है, लेकिन नजीता वहीं कि जब सैया भये कोतवाल तो डर काहे का वाली कहावत बिल्कुल सटीक बैठ रहा है। राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी सरकार भले ही ठोस फैसला नही ले पा रही हो लेकिन उपमुख्यमंत्री के करीबी मन्दिर को ही बेचने में कोई कोताही नही बरत रहे है। बताते चले कि सुलतानपुर जिले के पास गोलाघाट स्थित वेदांती आश्रम स्थित है जो कि एक एकड़ में फैला हुआ है जिसकी कीमत करोड़ो क्या अरबो में है। ओम प्रकाश पांडेय मंदिर की जगह काम्प्लेक्स बनाने की चक्कर में मंदिर को कब्ज़ा करना शुरू कर दिया, लेकिन जब इसका विरोध मंदिर के महंत ने किया तो उनको दुत्कार दिया और कहा कि सरकार अपनी है जो हम कहेंगे वही होगा। इस वेदांती आश्रम को देख रेख के तौर पर महाराज वेदांती ने महंत मकसुदनाचार्य को दिया, लेकिन इस आश्रम पर बीजेपी कार्यकर्ता ओम प्रकाश पांडेय की नज़र पड़ गयी है और ओम प्रकाश पांडेय ने इस आश्रम को कब्ज़ा करने को लेकर फर्जी ढंग से रजिस्ट्रार कार्यालय से मठ में कार्य कर रहे है। महंत प्रपन्नाचार्य के नाम करवा लिया जिसको लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी चला लेकिन वँहा पर महंत मकसुदनाचार्य को विजय मिली, लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता ओम प्रकाश पांडेय ने फर्जी ढंग से ट्रस्ट की जमीन को अपने बेटे व मित्र के बेटे के नाम पर करवाकर बेचने का काम करना शुरू कर दिया। जिसके कारण महंत ने जिले के आलाधिकारियों से शिकायत की, लेकिन नतीजा धाक के तीन पात ही रहा।
नीरज तिवारी

Back to top button