अज्ञात लोगों ने कैश वैन से 52 लाख लूटे, गार्ड को मारी गोली

बिहार के मुजफ्फरपुर में अज्ञात लोगों ने कैश वैन से 52 लाख रुपये लूटे लिए। इसके बाद उन्होंने वैन के गार्ड को भी गोली मार दी। घटना जिले के सराय इलाके की है। घायल हुए गार्ड विनोद सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
घटना स्थल से दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों का इंतजार किया जा रहा है।





