सफर के दौरान होती है उलटी, मचलता है जी, तो कभी ना खाएं ये 3 चीज़ें

चक्कर और जी मचलने जैसी परेशानियों से बचने के लिए आपको कुछ और भी बातों का ध्यान रखने की जरुरत है.सफर के दौरान होती है उलटी, मचलता है जी, तो कभी ना खाएं ये 3 चीज़ें

ट्रैवल के दौरान कभी ना खाएं ये 3 चीज़ें

ट्रैवल के दौरान कई लोगों को चक्कर, उलटी और जी मचलने की शिकायत होती है. इस वजह से वो लंबे सफर को अवॉइड करते हैं. कई बार लोग ट्रैवल के दौरान इन परेशानियों से बचने के लिए कई तरह की दवाइयों, चूरन और नींबू आदि लेकर चलते है. वहीं, कुछ लोग सफर पर निकलने से पहले पूरे दिन कुछ नही खाते. उन्हें लगता है कि ऐसा करके वो आराम से बिना किसी परेशानी के ट्रैवल कर पाएंगे. लेकिन आपको बता दें चक्कर और जी मचलने जैसी परेशानियों से बचने के लिए आपको कुछ और भी बातों का ध्यान रखने की जरुरत है. क्योंकि इनसे बचने के लिए भूखा रहने या फिर लगातार नुस्खे अपनाने से भी कोई फायदा नहीं होता, बल्कि जरुरत है तो कुछ चीज़ों को अवॉइड करने की.

क्‍या कहा, ट्रैवल करते हुए आती हैं उल्‍ट‍ियां? ये रहे 5 उपाय

1. कार्ब्स
कभी भी सफर से पहले ब्रेड, पास्ता, नूडल्स, चावल जैसी चीज़ें ना खाएं. क्योंकि ट्रैवल के दौरान एक सीट पर बैठे-बैठे आपका ये खाना डाइजेस्ट नहीं हो पाएगा. इन्हें अवॉइड करने पर आपको सुस्ती महसूस नही होगी. बल्कि आपको हल्का और एनर्जी से भरा हुआ महसूस होगा.

2. मीठा और नमकीन
सफर के दौरान तेल में डीप फ्राई स्नैक्स, पकौड़े, मिठाई या फिर आइसक्रीम खाने से आपको जी मचलने की दिक्कत हो सकती है. क्योंकि नमक और मीठे से भरे ये फूड आपके शरीर में फ्लूड रिटेंशन का कारण बनेंगे. इसीलिए सफर के बीच में कुछ खाना हो तो लाइट खाएं, कुछ ऐसा जिसमें नमक और मीठा बहुत ही कम हो.

3. एल्कोहल
सभी नहीं लेकिन कुछ लोगों को सफर से पहले अपनी फेवरेट शराब पीने की आदत होती है. ऐसा करके उन्हें लगता है कि सफर में नींद अच्छी आएगी. लेकिन उन्हें नहीं मालूम की शराब डिहाइड्रेशन और ब्लोटिंग का कारण बनती है. इस वजह से सफर में बैठे-बैठे आपका पेट फूलता है और बार-बार प्यास लगती है.

Back to top button