इस अजीब घर में है 200 आत्माओं का डेरा! महिला गई थी अकेले रहने फिर जो हुआ…
हम सभी को भूत-प्रेतों की कहानियां और बातें सुनने में एक अजीब तरह का एहसास होता है। कुछ लोग इन बातों पर बिल्कुल यकीन नहीं करते हैं, कुछ लोग इन्हें बकवास करार देते हैं। आप सभी को यह हक है कि आप क्या मानें और क्या न मानें, यह एक व्यक्तिगत विषय है।

जर्मनी में एक अजीबो-गरीब घटना ने सभी को दहशत में डाल दिया है। यहां सूनसान इलाके में बने एक घर में एक महिला अपने बच्चों के साथ रहने गई थी। कुछ समय तो सबकुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन उसके बाद कुछ ही दिनों में ऐसी-ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं घटने लगीं कि वह हैरान हो गई।
आपको बता दें कि वहां रहने के अलावा महिला के पास दूसरा और कोई विकल्प भी नहीं था। लिहाजा उसने इसी घर में रहने का फैसला लिया। कुछ दिन बाद ही घर से अजीब-अजीब तरह की आवाजें और आहटें आने लगीं। एक दिन पता नहीं कैसे अचानक मक्खियों के एक झुंड ने उस पर हमला कर दिया। महिला को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा है।
घबराई महिला ने अपने साथ घट रही सारी घटना को पादरी को जाकर बताया। पादरी ने महिला की बात सुनने से पहले ही कह दिया कि उसे सब पता है। पादरी ने फिर महिला को बताया कि उस घर में एक-दो नहीं बल्कि दो सौ से ज्यादा आत्माओं का डेरा है। पादरी की बात सुनते ही महिला जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ी। पादरी ने महिला को अस्पताल में पहुंचाया, हालांकि इलाज के बाद महिला अपने बच्चों के साथ दूसरी जगह रहने लगी है।
कहा भी जाता है कि अगर आपको कहीं घूमते हुए या सूनसान जगह पर अचानक अजीब सी की खुशबू आने लगे तो आप समझ जाइए कि उस जगह पर आत्माओं का वास है। आपको वहां नुकसान भी हो सकता है, इसलिए ऐसी जगह से निकलने में ही भलाई है।





