घर बनवाते समय अपनाएं ये तरीके, बरसेगा पैसा, हमेशा रहेगी खुशहाली

हर किसी की चाहत होती है कि उसके घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे ताकि धन का प्रवाह कभी टूटे न और कभी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े. लेकिन कई बार ऐसा होता है जब हमारे न चाहने के बावजूद भी ऐसा होता है. इसका मुख्य कारण होता घर का वास्तु दोष. दरअसल हम घर बनवाते समय वास्तु की तरफ ध्यान नहीं देते और आगे जाकर इसकी वजह से कई परेशानियां पैदा हो जाती हैं.घर बनवाते समय अपनाएं ये तरीके, बरसेगा पैसा, हमेशा रहेगी खुशहाली

आइए आज हम आपको बताते हैं कि घर बनवाते समय किन बातों का रखें ख्याल:
1. सीढ़ियां हमेशा घर के दक्षिणी भाग में बनवानी चाहिए. इससे घर में धन का प्रवाह बना रहता है.

2. फव्वारा हमेशा घर के उत्तर-पूर्वी हिस्से और उत्तर दिशा में बनवाना चाहिए. इससे घर में धन-संपदा बनी रहती है.

3. तुलसी को कभी भी घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ये यम की दिशा होती है. इस दिशा में तुलसी लगाने से लोग बीमार रहते हैं.

4. मेनगेट के पास कभी भी गंदगी, कीचड़ या घास-फूस नहीं होना चाहिए. इससे घर में धन की कमी बनी रहती है.

5. देसी घी को हमेशा साफ़ हाथों से ही छूना चाहिए. ऐसा करने से धन की हानि होती है.

6. घर के सदस्यों को सातमुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. इसे मां लक्ष्मी का दूसरा रूप माना जाता है. इसे पहनने से घर में गरीबी नहीं आती है.

शौचालय कभी भी घर के ईशान कोण (पूर्व और उत्तर) में नहीं बनवाना चाहिए. इससे घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है और कलह भी होती है.

7. मेनगेट के दक्षिणी कोने में मनीप्लांट का पौधा लगाने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है.

8. घर को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए. इससे घर में सुख-संपत्ति बनी रही है और परिवार के सदस्यों की तरक्की भी होती है.
9. मेनगेट में प्रवेश करते ही सामने सीढ़ी नहीं होनी चाहिए और सीढ़ियां कभी भी घुमावदार नहीं बनवानी चाहिए.

10. घर बनवाने के लिए हमेशा चौकोर भूखंड का ही चुनाव करना चाहिए. यदि हम विषम कोण वाले भूखंड का चुनाव करेंगे तो जीवन में समस्या बनी रहेगी.

11. घर में कभी भी खंडित चीजें जैसे टूटी मूर्तियां, टूटे बर्तन और टूटा शीशा नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है.

12. शास्त्रों के मुताबिक़, कभी भी भगवान विष्णु को पीले कनेर का फूल नहीं अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है.

Back to top button