पाकिस्तानी कलाकारों का मेरा खुला समर्थन किया आमंत्रित : कांग्रेस सांसद थरूर

मुंबई: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से जुड़े विवाद से निपटने के महाराष्ट्र सरकार के तरीके पर आज नाराजगी जताते कहा कि वह पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए वहां के कलाकारों, रचनात्मक लोगों और व्यापारियों को भारत में आमंत्रित करने का समर्थन करते हैं.
पुतिन का बड़ा फैसला, इन देशों को होगा बड़ा नुकसान

कांग्रेस सांसद शशि थरूर का पाक कलाकारों का किया समर्थन
थरूर ने टाटा लिटरेचर लाइव फेस्टिवल में एक बहस के दौरान कहा, ‘‘हमें पाकिस्तान के रचनात्मक लोगों, कलाकारों और व्यवसायियों का भारत में स्वागत करना चाहिए.’’ उन्होंने करन जौहर की फिल्म से जुड़े विवाद को लेकर कहा, ‘‘निश्चित तौर पर कांग्रेस का कोई भी मुख्यमंत्री मनसे जैसे संगठनों से बातचीत नहीं करता.’’
खुशखबरी: पेट्रोल पंप बना ATM जहाँ मिलेंगे सिर्फ नए नोट
गौरतलब है कि फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के होने के कारण मनसे ने इसका पुरजोर विरोध किया था और पार्टी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दे रही थी. इसके बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म के निर्देशक करन जौहर और मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बीच गतिरोध खत्म कराया जिसे लेकर फडणवीस की काफी किरकिरी हुई थी.





