भगवान राम ने युद्ध से पहले की थी इस पेड़ की पूजा, इसलिए मानते हैं…

ज्योतिष में कुल 9 ग्रह बताए गए हैं, इनमें शनि ग्रह को न्यायाधीश माना गया है। कुंडली में शनि की स्थिति का हमारे जीवन पर सीधा असर होता है। अगर ये ग्रह किसी व्यक्ति के लिए अशुभ हो तो भाग्य का साथ नहीं मिलता है और घर में परेशानियां बनी रहती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार शनि के दोष दूर करने के लिए शनि को शमी के पत्ते चढ़ाना चाहिए। शमी के पत्ते सिर्फ शनि को ही नहीं, शिवजी और गणेशजी को भी चढ़ा सकते हैं।

शमी पेड़ का पूजन

पं. शर्मा के अनुसार शमी को पूजनीय और माना गया है। इसी वजह से लंका विजय के बाद श्रीराम ने शमी वृक्ष का पूजन किया था। एक अन्य मान्यता के अनुसार महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान शमी के पौधे में ही अपने अस्त्र-शस्त्र छिपाए थे। इसी वजह से शमी का काफी अधिक महत्व है।

नहाने के पानी में जरुर मिला लें यह एक चीज़, बन जाएंगे सबसे अमीर

घर के लिए शुभ

घर की उत्तर-पूर्व दिशा के कोने में शमी का पौधा लगाना चाहिए। किसी भी शुभ दिन ये पौधा घर में लगा सकते हैं। नियमित रूप से इसकी पूजा करनी चाहिए।

गणपति की पूजा में चढ़ाएं ये पत्ते

भगवान गणपति को हर बुधवार शमी के पत्ते चढ़ा सकते हैं। शमी पत्ते दूर्वा की तरह गणेशजी को प्रिय हैं। मान्यता है कि शमी में शिवजी का वास होता है, इसी वजह से ये पत्ते गणेशजी को चढ़ाते हैं। ये पत्ते शिवलिंग पर भी अर्पित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button