पंजाबः सड़क दुर्घटना में पूर्व सरपंच समेत दो लोगों की मौत, पंच घायल

पंजाब के मोगा में निर्माणाधीन फोरलेन अमृतसर-जालंधर-बरनाला बाईपास पर गांव दुसांझ के पास बुधवार को देर रात बेकाबू हुई ब्रिजा कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में गांव वलटोहा (पट्टी) तरनतारन के पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह (55) की मौत हो गई और गांव का मौजूदा सरपंच और पंच घायल हो गए। पंजाबः सड़क दुर्घटना में पूर्व सरपंच समेत दो लोगों की मौत, पंच घायल

जांच कर रहे एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि लोगों की मदद से तीनों घायलों को मुश्किल से कार से निकाला और पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह गांव वलटोहा (पट्टी) जिला तरनतारन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस गांव के मौजूदा सरपंच जरमल सिंह ठेकेदार ओर मेंबर पंचायत राजबीर सिंह दयोल घायल हो गए हैं। 

पुलिस के मुताबिक यह हादसा बुधवार को रात तकरीबन 11.30 बजे हुआ है। पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह गांव वलटोहा (पट्टी) जिला तरनतारन अपने गांव के मौजूदा सरपंच जरमल सिंह ठेकेदार ओर मेंबर पंचायत राजबीर सिंह दयोल के साथ किसी केस की पैरवी के लिए ब्रिजा गाड़ी पर चंडीगढ़ जा रहे थे। इस गाड़ी को मौजूदा सरपंच जरमल सिंह ठेकेदार चला रहा था और मेंबर पंचायत राजवीर सिंह गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा था और मृतक पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह आगे बैठा था। उनकी गुरुवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में कोई तारीख आदि तय थी। 

वह केस की पैरवी के लिए समय से पहुंचने के लिए रात को ही चंडीगढ़ चल पड़े और देर रात शहर की सीमा पर गांव दुसांझ के पास निर्माण अधीन फोरलेन सड़क का कच्चा रास्ता आने कारण कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही एएसआई बलविंदर सिंह पुलिस पार्टी से मौके पर पहुंचे और घायलों को समाज सेवा सोसाइटी की टीम की मदद से एंबुलेंस के द्वारा सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।

ट्राले की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत
वहीं मुक्तसर के जलालाबाद रोड पर रिलायंस पंप के पास ट्राले की टक्कर से मोटर साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्राला चालक ट्राले समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गांव फत्तनवाला निवासी सतपाल सिंह उर्फ सत्ता (40) पुत्र गुरमेल सिंह अपने बाइक पर गांव से शहर को आ रहा था। सुबह करीब नौ बजे जब वह मुक्तसर के नजदीक रिलायंस पंप पर पहुंचा तो दूसरी ओर से आ रहे ट्राले ने उसे टक्कर मार दी। 

Back to top button