बिहार में इंजीनियरों के आधे से अधिक पद खाली

राज्य के कुल 8386 पंचायतों में 5100 में पंचायत सचिव के पद लंबे समय से रिक्त है। अर्थात करीब 61 फीसदी पंचायतों में सचिव का कार्य अतिरिक्त प्रभार अथवा कार्यपालक सहायक के सहारे चल रहा है। इससे पंचायतों द्वारा किये जाने वाले कार्यों को पूरा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सचिव की कमी को देखते हुए पंचायती राज विभाग ने जिलों को निर्देश दिया था कि सभी पंचायतों में एक-एक कार्यपालक सहायक की संविदा पर नियुक्ति करें। बिहार में इंजीनियरों के आधे से अधिक पद खाली...

पंचायत कार्यालयों में कर्मचारी नियमित रूप से बैठें। अब तक 3000 कार्यपालक सहायकों का ही योगदान जिलों द्वारा कराया जा सका है। विभाग ने जिलों को सभी पंचायतों में कार्यपालक सहायकों के योगदान कराने का निर्देश दिया है। विभाग का दावा है कि पंचायत सचिव के रिक्त पदों को जल्द भर लिया जाएगा। इसके लिए पूर्व में ही 3161 पंचायत सचिवों की नियुक्ति की अधियाचना राज्य कर्मचारी चयन आयोग के भेजा गयी थी। नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद 1590 और पंचायत सचिव के पदों पर नियुक्ति की अधियाचना विभाग ने भेजी है।

कब-कब हुई बहाली 

वर्ष 2004 में लगभग 400, 2008 में 400 तो 2014 में 1300 इंजीनियरों की बहाली हुई। 2017 में 1400 से अधिक पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो अब तक पूरी नहीं हुई है। 

इंजीनियरों की कमी का असर कार्यों पर होता है। नियम अनुसार हर साल खाली पदों की अधियाचना भेजी जानी चाहिए ताकि बहाली हो सके पर ऐसा नहीं हो रहा है। समय पर बहाली नहीं होने से प्रोमोशन पर भी असर होता है और हर साल बिना प्रोमोशन के ही इंजीनियर सेवानिवृत्त हो जा रहे हैं। 

– अंजनी कुमार, महासचिव बिहार अभियंत्रण सेवा संघ

विभाग                    स्वीकृत       कार्यरत    खाली

जल संसाधन            1906      1079    827

लघु जल संसाधन       333      164    169

पथ निर्माण               962      650    312

ग्रामीण कार्य              947      588    359

भवन निर्माण             425      226    199

लोक स्वास्थ्य            336      186    150 

योजना एवं विकास      494      000    494

नगर विकास              201      000    201

पंचायती राज             339      000    339

कुल                         5943      2893    3050

 

5943 पद हैं स्वीकृत, कार्यरत हैं 2893 तो खाली है 3050 पद

‘सबसे अधिक 2583 सहायक अभियंताओं के पद हैं खाली

Back to top button