एक मच्छर भी पीएम मोदी को नहीं काट सकता: शिवसेना

मुंबई: देश में 500 और 1000 के पुराने नोटों को चलन से बाहर करने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावुक लहजे में की गई टिप्पणी पर चुटकी लेते हुए शिवसेना ने कहा कि बड़े नोटों को समाप्त करने के उनके फैसले से उनकी जिंदगी उस तरह खतरे में नहीं पड़ जाएगी जिस तरह इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को देश के महान लक्ष्यों के लिए संघर्ष करते हुए मार दिया गया था।

संसद में पीएम मोदी, “सरकार सभी विषयों पर चर्चा के लिए तैयार”

अभेद्य सुरक्षा घेरे में हैं पीएम मोदी

अभेद्य सुरक्षा घेरे में हैं पीएम मोदी
इस पर शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित एक सम्पादकीय में लिखा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी अभेद्य सुरक्षा घेरे में हैं और उन्हें एक मच्छर भी नहीं काट सकता।

आतंकवाद के खिलाफ, पीएम मोदी के साथ आया यह बड़ा देश

देश के लिए उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने कुर्बानी दी है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने खालिस्तानी राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ जंग लड़ी थी जिसके लिए उन्हें कुर्बानी देनी पड़ी।’’

Back to top button