कभी भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना तुरंत फट जायेगा आपका स्मार्टफोन

आज के समय में स्मार्टफोन जिंदगी क एक ऐसा उपयोगी साधन बन गया है जो हर समय काम आता है लेकिन कभी कभी यही साथी कई तरह के हादसों का कारण भी बन जाता है। आपने कई बार इस तरह की खबरें पढ़ी होंगी कि किसी नंबर से फोन आया और फोन फट गया, चार्ज लगा हुआ स्मार्टफोन फट गया, बात करते समय फोन फट गया। स्मार्टफोन फटने से होने वाले हादसों में कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया कि आखिरकार ऐसा हादसा होता क्यों है ? और हमें इससे कैसे बचना चाहिए। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे, हमें इससे कैसे बचना चाहिए।
स्मार्टफोन को ज्यादा चार्ज ना करें
अक्सर ऐसा देखा जाता है की कुछ लोग अपने स्मार्टफोन को रात भर चार्ज में लगाकर के ऐसे ही छोड़ देते हैं। ऐसा करने से आपके फोन की बैटरी बहुत जल्दी खराब हो जाती है। साथ साथ गर्मी बढ़ने के कारण आपका स्मार्टफोन भी फट सकता है इसलिए दोस्तो आप इस बात का ख्याल जरूर रखें।
सूरज की डायरेक्ट लाइट से रखें दूर
कई बार ऐसा होता है कि आप अपना फोन ऐसी जगह पर रख देते हैं जहां पर डायरेक्ट सनलाइट पड़ती है। ऐसा करने से फोन की बॉडी गर्म हो जाती है जिसके कारण ओवर हीटिंग होने से फोन का बैलेंस बिगड़ जाता है जिससे फोन फटने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
सही चार्जर का उपयोग करें
अगर आप अपने मोबाइल को चार्ज करते हैं तब आप यही कोशिश करें कि आपके स्मार्टफोन के साथ आपको जो चार्जर दिया गया है आप उसी का इस्तेमाल करें। नहीं तो दोस्तो आप को नुकसान हो सकता हैं।
मोबाइल कवर का प्रयोग कम करें
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग अपने स्मार्टफोन पर कवर लगाते हैं. दोस्तों कवर लगाने के बाद आपने अक्सर ऐसा देखा होगा की मोबाइल गर्म हो जाता है। इससे बचने के लिए आप मोबाइल कवर का कम-से-कम इस्तेमाल करें।





