धनतेरस: आज शाम को करें ये आसान उपाय, होगा घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास

धनतेरस का दिन दिवाली के त्योहार के आगाज के रूप में जाना जाता हैं। आज के दिन से ही घरों में दीपों की जगमगाहट दिखाई देने लगती हैं और सभी अपनी इच्छाशक्ति के अनुसार भगवान को प्रसन्न करने में लग जाते हैं। आज के दिन भगवन धन्वन्तरी और कुबेर की पूजा की जाती हैं। इसी के साथ ही आज के दिन किये गए उपायों की मदद से आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी पा सकते हैं। जी हाँ, आज के दिन किये गए कुछ ज्योतिषीय उपायों की मदद से घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास हो सकता हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में। 
* मंदिर में लगाएं केले के पौधे
धनतेरस के दिन किसी भी मंदिर में केले के दो पौधे लगाएं। इन पौधों की समय-समय पर देखभाल करते रहें। इनके बगल में कोई सुगंधित फूल का पौधा लगाएं। केले का पौधा जैसे-जैसे बड़ा होगा, आपके आर्थिक लाभ की राह प्रशस्त होगी।
* मोर की मिट्टी की करे पूजा
दिवाली के दिन अपनी तिजोरी में रख लें ये एक चीज, तो कभी नहीं होगी धन की कमी
धनतेरस पर यदि पूजा के समय किसी ऐसे स्थान की मिट्टी जहां मोर नाचा हो लाकर और पूजा करें। इस मिट्टी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
* गाय का भोजन जरूर निकालें
धनतेरस और दीपावली के दिन रसोई में जो भी भोजन बना हो, सर्वप्रथम उसमें से गाय के लिए कुछ भाग अलग कर दें। ऐसा करने से घर में स्थिर लक्ष्मी का निवास होगा।





