केरल BJP अधय्क्ष को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई से भेजा गया पत्र

शनिवार को केरल में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पीएस श्रीधरन पिल्लई को मुंबई से भेजे गए एक खत में जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। केरल BJP अधय्क्ष को मिली जान से मारने की धमकी, मुंबई से भेजा गया पत्र

खत में लिखा था, ‘मैं मुंबई से एक 66 वर्षीय मलयाली हूं। मैं केरल आऊंगा, भारतीय जनता पार्टी की रथयात्रा में शामिल होऊंगा और राजीव गांधी की मृत्यु जैसी घटना को अंजाम दूंगा।’

भाजपा के वकील एस सुरेश ने बताया कि धमकी भरा यह खत मुंबई से स्पीड पोस्ट द्वारा भेजा गया है। उन्होंने बताया कि केरल के डीजीपी से इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है, जिससे कि इस कृत्य के पीछे शामिल व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके। 
Back to top button