देश की तीनों सेनाओं के लिए रक्षा उपकरण तैयार करेंगे IIT कानपुर के वैज्ञानिक

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर देश की तीनों सेनाओं के लिए रक्षा उपकरण बनाएंगे। शनिवार को आए रक्षा मंत्रालय के डिफेंस प्रोडक्शन विभाग के सचिव डॉ. अजय कुमार ने इस मसले पर इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर से विचारविमर्श भी किया।
दोनों के बीच एक साथ रिसर्च और इनोवेशन के लिए सहमति बनी है। इंस्टीट्यूट की तरफ से जल्द ही मंत्रालय को कई प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भेजा जाएगा। दोनों के बीच सेना के लिए सुरक्षित कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी विकसित करने पर भी चर्चा हुई।





