लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने दी तलाक की अर्जी, पांच महीने बाद ऐश्वर्या से चाहते हैं दूरी

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव शादी के पांच महीने के बाद तलाक लेना चाहते हैं। इसके लिए तेजप्रताप ने तलाक की अर्जी दी है। तेज अब अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रहना नहीं चाहते हैं। जानकारी के अनुसार तलाक के लिए तेजप्रताप यादव ने पटना सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। तेज प्रताप ने याचिका में कहा है कि वह ऐश्वर्या के साथ नहीं रहना नहीं चाहते हैं।
बताया जा रहा है कि तेज प्रताप की ओर से दायर केस नंबर 1208/2018 है। वह 2 नवंबर की शाम पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची गए। पटना में लालू परिवार का कहना है कि वह ऐश्वर्या को नहीं छोड़ेंगे। बताया जाता है कि शादी के 15 दिन बाद ही कुछ पारिवारिक विवाद हो गया था, जो अब इस अंजाम तक जा पहुंचा है। ऐश्वर्या के बाकी दो भाई-बहनों में एक इंजीनियर और एक वकील है।
उधर, तेज प्रताप 2015 में चुनाव जीत कर पहली बार विधायक बनेे और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का पद पा लिया। लेकिन वह अक्सर धार्मिक गतिविधियों के लिए चर्चा में रहते थे। कभी कृष्ण का वेश धर वृंदावन चले जाते थे तो कभी शिव की तरह कपड़े पहन कर बाबा वैद्यनाथ धाम के रास्ते में तस्वीरें खिंचवाते थे।





