महिला थाने पर तीन जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी

shikhar satta 1
सुलतानपुर, 02 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। महीनों से अलग रह रहे पति-पत्नी को आज महिला थाने पर थानाध्यक्ष मंजू देवी व आरक्षी उषा सोनी व पैरालीगल वालंटियर सतीश पांडेय के प्रयास से एक साथ रहने को मंजूरी दी गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इशरत जहां पत्नी इंतेखाब आलम निवासी गोमती हॉस्पिटल पाचोंपीरन व साजिदा खातून पत्नी नोहीद मोहम्मद ग्राम पूरे शहवाज खान का पुरवा बसौढी थाना गोसाईगंज तथा इंद्रावती पत्नी अनिल कुमार निषाद निवासी सेमर घाट थाना कोतवाली नगर का आपस में विवाद था। विवाद के चलते ये सभी अलग-अलग रहते रहे। महिला थाने पर दी गई तहरीर पर बुलाए गए पतियों को उनकी पत्नियों से वार्ता कराकर समझाया गया और एक साथ रहने को राजी किया गया। जहां तीनों एक साथ रहने के रहने को राजी हुए। सभी को थाने से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। विदाई के दौरान थाने की दीवान राजकुमारी सिंह, महिला आरक्षी रश्मि सिंह समेत आदि मौजूद रही।
बृजेश तिवारी
 

Back to top button