दुकान की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गुरुवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गाजीपुर तिराहे के पास एक रिहायशी मकान में छापेमारी की। जहां कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- युवक को प्यार करने की मिली ये दिल दहला देने वाली सजा..
बता दें, गाजीपुर तिराहे पर स्थित इस मकान में जिस्मफरोशी के धंधे की शिकायत काफी दिनों मिल रही थी। गुरुवार को पुलिस ने इस मकान पर छापेमारी की तो वहां के लोगों में हड़कंप मच गया।
मकान मालिक छापेमारी की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया। पुलिस युवकों और युवतियों से पूछताछ कर इस काले धंधे बारे में जानकारी जुटा रही है। इस मामले में सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि फरार मकान मालिक और हिरासत में लिए गए युवकों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है, कुछ महीने पहले भी पुलिस ने वहां छापेमारी की थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद सभी लोग फरार हो गए थे। बताया गया है कि दुकान की आड़ में मकान मालिक इस काले धंधे को काफी दिनों से चला रहा था।
The post दुकान की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भड़ाफोड़ appeared first on India Junction News.





