वॉटर टैंकर ने प्लेन को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

कोलकाता। कोलकाता एयरपोर्ट पर एक वॉटर टैंकर कतर एयरवेज के एयरक्राफ्ट से टकरा गया। हालांकि इस टक्कर से बड़ा हादसा होने से टल गया और 100 से ज्यादा यात्री बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है एयरक्राफ्ट में टक्कर उस समय हुई, जब वह उड़ान भरने जा रहा था।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर पर प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे ये सांसद
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अफसर ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब ढाई बजे कतर एयरवेज का यह एयरक्राफ्ट दोहा के लिए यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाला था, तभी एक वॉटर टैंकर ने प्लेन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एयरक्राफ्ट को तत्काल ग्राउंड पर वापस उतारा गया और जांच की गई। सभी यात्रियों को प्लेन से नीचे उतारा गया।
बाल-बाल बचे यात्री
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी 103 यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि कुछ यात्री घबराए हुए थे। सभी को पास के होटल में ठहराया गया है। एयरपोर्ट के अंदर गाड़ियों की मूवमेंट और उसकी स्पीड निर्धारित होती है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वॉटर टैंकर में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी और उसके ब्रेक काम नहीं कर रहे थे।
डीजीसीए के सूत्रों के मुताबिक घटना की जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
The post वॉटर टैंकर ने प्लेन को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री appeared first on India Junction News.





