डायलिसिस के मरीजों को सीएम योगी ने दिया ये तोहफा..

गोरखपुर। गोरखपुर में अब गरीब मरीज निशुल्क डायलिसिस करा सकेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के जिला अस्पताल परिसर में स्थापित डायलसिस यूनिट का लोकार्पण किया है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को स्वस्थ और निरोगी बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अति महत्वपूर्ण योजना ‘आयुष्मान भारत’ का लाभ 10 करोड़ लोगों को मिलेगा। जिसके तहत लोग 5 लाख तक का इलाज मुफ्त करा सकेंगे।
 
यह भी पढ़ें- अब केस दर्ज कराने के लिए नहीं काटने पड़ेगें थाने के चक्कर..
 
निःशुल्क होगा डायलिसिस 
पीपीपी मॉडल में बने डायलिसिस केंद्र का सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। गुर्दा रोगियों के लिए गोरखपुर के जिला अस्पताल में 10 बेड का निःशुल्क डायलिसिस केंद्र की स्थापना की गई है।
बता दें, यूपी सरकार व हेरिटेज हॉस्पिटल लिमिटेड वाराणसी के पीपीपी प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित डायलिसिस सेंटर में 10 बेड रखे गए हैं। एक मरीज के डायलिसिस में लगभग 4 घंटे लगते है। इस हिसाब से 30 मरीजों का एक दिन में डायलिसिस किया जा सकेगा। गुर्दा रोगियो का जहां बाहर 3 से 4 हजार रुपये देकर डायलिसिस करना पड़ता था। अब वह जिला अस्पताल ने निःशुल्क डायलिसिस करा सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि जिला अस्पताल में 10 बेड की यह यूनिट बनाई गई है जिसमें प्रतिदिन 30 मरीजों को यह सुविधा मुफ्त मिलेगी दी जाएगी।
हेरिटेज अस्पताल को मिला डायलिसिस यूनिट का जिम्मा
पीपीपी मॉडल पर संचालित इस यूनिट की देखभाल का पूरा जिम्मेदारी वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल को मिली है। इस यूनिट के खुल जाने से ऐसे मरीजों को लाभ मिल जाएगा जो पैसे की किल्लत में अपनी किडनी का इलाज नहीं करा पाते थे।
The post डायलिसिस के मरीजों को सीएम योगी ने दिया ये तोहफा.. appeared first on India Junction News.

Back to top button