अब केस दर्ज कराने के लिए नहीं काटने पड़ेगें थाने के चक्कर..

 
लखनऊ। लोगों को अब एफआईआर दर्ज कराने, चरित्र सत्यापन और पुलिस से संबंधित अन्य सुविधाओं के लिए थाने या अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने होंगे। वे यूपी कॉप सिटीजन एप की सहायता से अपने मोबाइल से ही केस दर्ज करा सकेंगे।
किसी घटना पर थानेदारों के बीच सीमा विवाद खत्म करने के लिए जल्द ही यूपी कॉप सिटीजन एप और परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) एप लॉन्च किए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने जोनल अपर पुलिस महानिदेशक व अन्य अधिकारियों को एप के उपयोग के निर्देश दिए हैं।
 
यह भी पढ़ें– सरकारी लापरवाहियों के चलते कर्मचारियों को गवाने पड़े हाथ पैर
पुलिस तकनीकी सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक आशुतोष पांडेय ने बताया कि लोग अपने मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड करके 27 सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इनमें ई-एफआईआर, प्राथमिकी का अवलोकन, गुम वस्तु की सूचना, दुर्घटना चेतावनी, घरेलू सहायता सत्यापन, नौकरों के सत्यापन, किराएदार सत्यापन, जुलूस, विरोध/हड़ताल पंजीकरण का अनुरोध, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगों से संबंधित सुविधाएं शामिल हैं।
भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश
नागरिकों को चरित्र प्रमाणपत्र जैसे कार्यों के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। एप पर न सिर्फ चरित्र प्रमाणपत्र के आवेदन की सुविधा है, बल्कि ऑनलाइन शुल्क जमा करने की भी व्यवस्था है। इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
 
यूपी कॉप सिटीजन एप को मिला अवॉर्ड
बता दें, प्रदेश पुलिस के ‘यूपी कॉप सिटीजन एप’ को सीसीटीएनएस गुड प्रैक्टिस अवॉर्ड से नवाजा गया है। दिल्ली में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से आयोजित कॉन्फ्रेंस में ब्यूरो के निदेशक डॉ. ईश कुमार की मौजूदगी में केंद्रीय गृह सचिव राजीव गॉबा ने डीजीपी ओम प्रकाश सिंह को अवॉर्ड प्रदान किया।
परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम और ई-एफआईआर की सुविधा के लिए भी डीजीपी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एडीजी तकनीकी सेवाएं आशुतोष पांडेय भी उपस्थित रहे।
The post अब केस दर्ज कराने के लिए नहीं काटने पड़ेगें थाने के चक्कर.. appeared first on India Junction News.

Back to top button