नाबार्ड व् खादी के स्टालों पर बिक रहे है उत्पादों ने मचाई धूम

भोजपुरी गायक सुरेश कुशवाहा ने अपने गीत सुनासबको मंत्र मुग्ध किया
प्रगति पर्यावरण सरंक्षण ट्रस्ट द्वारा झूलेलाल वाटिका माँ गोमती नदी के किनारे आयोजित बारह दिवसीय यूपी उत्सव की आज आठवीं संस्कृतिक संध्या में चार वर्षीय आशुतोष शर्मा ने राधा तेरी चुनरी गीत पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया । तत्पश्चात मोहे लागे रे गीत पर अंकिता वाजपेयी ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया । वहीँ मेरे ढोलना व् निम्बोड़ा गीत पर नृत्यांगना तान्या श्रीवास्तव ने नृत्यप्रस्तुत किया । जिसके बाद भोजपुरी गायक सुरेश कुशवाहा , गायिका जया व् उनके साथियों द्वारा शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई । वहीँ मन्दाकिनी शास्त्री के निर्देशन में छोगाड़ा तारा गीत पर अविशि व् शिवांगी ने डांडिया नृत्य किमंमोहक प्रस्तुति दी । वहीँ ममता सिंह के नृत्य निर्देशन व् रेखा नेगी के संगीत निर्देशन में आन्या , वर्तिका , हिमांशु , सुकृति व् सोनाक्षी ने ओ लाल मेरी गीत पर अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति दी । तत्पश्चात भरतनाट्यम की शैली पर महिषासुर मर्दनी समूह नृत्य सम्रद्धि ,गिन्नी , प्रिया व् आयुषी तिवारी ने प्रस्तुत किया ।
वहीँ गीत नैनो से नैनो को पर कथक शैली के माध्यम से शिवांगी , नन्दिनी , उन्नति , भव्या ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया । वहीँ चन्द्रमडी सामाजिक एवं ग्रामीण कास संस्थान द्वारा अखंडता में एकता को दर्शाते हुए मूक अभिनय की भव्य प्रस्तुति दी । जिसमें शाम्भवी , नूरजहाँ , पूनम , सुभाषिनी , विवेक , ज्योति सहित अन्य कलाकों ने बेहतरीन नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन राजू बाबा ने किया । यूपी उत्सव में प्रगति पर्यावरण सरंक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सिंह हिरेन्द्र सिंह , कृष्णानन्द राय , प्रिया पाल , राजू बाबा , रोहित , पवन पाल , सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे ।





