देश की एकता व अखंडता को लेकर अधिकारियों ने लिया शपथ

सुलतानपुर, 31 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। जनपद अंतर्गत आबकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन अवसर व एकता दिवस का आयोजन कर उन्हें याद किया। साथ की सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शपथ लिया कि मैं सत्य व निष्ठा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने में योगदान दूंगा और स्वयं को समर्पित करूँगा। कार्यक्रम में सभी ने यह भी शपथ ली कि वह देश भर में यह संदेश फैलाएंगे। कार्यक्रम में बारी-बारी पदाधिकारियों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी सुधीर कुमार, सदर इंस्पेक्टर सुरेश मिश्रा, जयसिंहपुर इंस्पेक्टर प्रदीप भारती, कादीपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार, लम्भुआ इंस्पेक्टर विपिन कुमार यादव, सौरभ, शरद, नीरज, संदीप, संजय, सरोज, संतोष यादव, राकेश यादव, राजीव कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
नीरज तिवारी
 

Back to top button