आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स के नतीजे घोषित, ibps.in पर करें चेक

IBPS PO Prelims 2018 Result 2018: आईबीपीएस ने आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा 2018 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परीक्षा परिणाम आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं। ये रिजल्ट 7 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

आपको बता दें कि IBPS PO prelims परीक्षा 13, 14, 20 और 21 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। प्रीलिम्स में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को मेन्स के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। पास होने वाले उम्मीदवार 18 नवंबर को होने वाली आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा 2018 में शामिल होंगे। 

ऐसे चेक करें नतीजे:
– सबसे पहले  ibps.in पर जाएं।
– IBPS PO Preliminary Exam result 2018 लिंक पर क्लिक करें।
– अपना रजिस्ट्रएशन नंबर व जन्मतिथि नंबर डालकर लॉग इन करें। लॉग इन करते ही आपका रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा। 
इसका प्रिंट आउट ले लें।

Back to top button