सैमसंग Galaxy 67,900 रुपये की कीमत में कितना उपयोगी है यह फोन

सैमसंग का नाम प्रीमियम और बड़े स्मार्टफोन्स में रहा है। सैमसंग के लिए एक चुनौती यह भी रही है की बड़े स्मार्टफोन्स बनाने के चक्कर में उसके फोन्स कभी-कभी पॉकेट फ्रेंडली नहीं रहते। सैमसंग गैलेक्सी सीरीज का भी यही हाल है। Galaxy Note 9 में Galaxy S सीरीज से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के मामले में खास बदलाव नहीं हैं। तो इसमें नया क्या है? इसमें S Pen को नया कहा जा सकता है। कंपनी S Pen की उपयोगिता पर और काम कर रही है। क्या इसके अलावा फोन में और कुछ खास दिया गया है? जानते हैं Samsung Galaxy Note 9 के रिव्यू में:
डिजाइन और डिस्प्ले: Notch स्क्रीन के ट्रेंड में रहते हुए सैमसंग उन चुनिंदा कंपनियों में से एक है जिसने Notch को अपने फोन्स के डिजाइन से दूर रखा है। हालांकि, फोन का डिजाइन स्लीक है लेकिन इसमें कटिंग एज जैसा कुछ नहीं है। Galaxy Note 9 काफी बड़ा फोन है और कंपनी के प्रयासों के बाद भी फोन हैंडी नहीं बन पाया है। इसका ग्लास बैक स्लिपरी नहीं है। फोन का वेट 201g है। इसका फ्रंट और रियर ग्लास का है और फ्रेम एल्युमिनियम है। फोन की लुक प्रीमियम है और ऐसा लगता है की इसके डिजाइन पर तसल्ली से काम किया गया है। डिजाइन के मामले में Minus प्वाइंट यही है की यह Note 8 से कुछ खास अलग नहीं है। Note 8 की 6.3 इंच के मुकाबले Note 9 का स्क्रीन साइज बड़ा है। इसका स्क्रीन साइज 6.4 इंच का है। सैमसंग का अपना AMOLED डिस्प्ले काफी सालों से फ्लैगशिप फोन्स के लिए अच्छा काम कर रहा है। इस फोन का डिस्प्ले भी ब्राइट और क्रिस्प है।
गैलेक्सी नोट सीरीज का हॉलमार्क या खासियत S Pen है। Galaxy Note 9 के साथ अब यह स्टाइल स्टेटमेंट बनता जा रहा है। हमारे पास रिव्यू के लिए ब्लू कलर की डिवाइस है जिसके साथ गोल्ड कैप के साथ येलो कलर का पेन दिया गया है। इसी तरह दूसरे कलर के डिवाइस के साथ मैच करने वाला S pen दिया गया है। इसके अलावा फोन में बड़ा बदलाव इसका फिंगरप्रिंट सेंसर है जो अब कैमरा के बिलकुल नीचे दिया गया है। फिंगरप्रिंट स्कैनर तक पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा वॉल्यूम बटन की जगह Bixby बटन होने से आप कई बार गलती से Bixby बटन को प्रेस कर देंगे।
कई लोगों को इस बात की खुशी भी होगी की सैमसंग ने 3.5mm सॉकेट को हटाया नहीं है। Notch और हैडफोन जैक जैसे ट्रेंड को फॉलो ना करके सैमसंग ने समझदारी की है और इस बात में यह इसका प्लस प्वाइंट कहा जा सकता है। Galaxy Note 9 में वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
Galaxy Note 9 हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर: सैमसंग ने कुछ नया ना करते हुए Note 9 में भी Exynos 9810 दिया है। इसका मतलब है की इस फोन में हार्डवेयर के मामले में कुछ नया देखने या बताने को नहीं है। फिर भी Exynos 9810 एक पावरफुल SoC है। लेकिन हमने यह भी ध्यान दिया है की गैलेक्सी S9 समेत स्नैपड्रैगन 845 के साथ आने वाली इस साल की कई डिवाइसेज ने बेंचमार्क में टॉप किया है।
Galaxy Note 9 की सुपर AMOLED स्क्रीन का रिजोल्यूशन 1440×2960 है। इसमें 516ppi की डेंसिटी है। यूजर्स पॉवर सेविंग के लिए रिजोल्यूशन को कम भी कर सकते हैं। सैमसंग का फोन स्टैंड-बाय मोड पर होने पर नोटिफिकेशन्स और टाइम आइकन्स डिम दिखते हैं।





