NEET 2019: 1 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू, nta.ac.in पर ऐसे करें अप्लाई

NEET 2019: नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. देश के किसी भी मेडिकल इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए इस परीक्षा को क्वालिफाई करना अनिवार्य है. हालांकि एम्स में दाखिले के लिए अलग से परीक्षा होती है.

यह परीक्षा साल में एक बार ही 5 मई को आयोजित होगी. इसके लिए एडमिट कार्ड 15 अप्रैल को जारी कर दिया जाएगा और 5 जून 2019 को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

NEET 2019: ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं.

स्टेप 2: वहां दिए गए ‘NEET’ application form पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अपना यूजर id और पासवर्ड एंटर करें.

स्टेप 4: पूछी गई जरूरी जानकारी भरें.

स्टेप 5: फॉर्म पूरा करने के बाद ‘Submit’ बटन प्रेस करें.

स्टेप 6: उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट लें.

NEET 2019: महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू : 1 से 30 नवंबर, 2018

एडमिट कार्ड : 15 अप्रैल 2019

परीक्षा की तारीख : 5 मई

रिजल्ट की तारीख : 5 जून 2019

Back to top button