दिल्ली में छाया डेंगू का आतंक, एक सप्ताह में के 290 मरीज आए सामने…
दिल्ली में मच्छरों का आतंक जारी है। सोमवार को सामने आई नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी में एक सप्ताह में अचानक डेंगू के 290 मरीज सामने आए हैं। जबकि पूरे वर्ष की बात करें तो एक जनवरी से 27 अक्तूबर तक दिल्ली में डेंगू की वजह से 1310 मरीज अस्पतालों में भर्ती हो चुके हैं। हालांकि सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि इन दिनों डेंगू और मलेरिया से ज्यादा बुखार के मरीज देखने को मिल रहे हैं।
निगम के रिपोर्ट के मुताबिक एक सप्ताह से 16 लोग बीमार पड़े हैं। जबकि पूरे साल में अब तक इनकी संख्या बढ़कर 427 पहुंच चुकी है। मैक्स अस्पताल के डॉ. विवेका कुमार की मानें तो अभी मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।
वहीं, सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर की मानें तो अस्पतालों में इन दिनों डेंगू और मलेरिया से ज्यादा बुखार के मरीज देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली सरकार के डॉ. जितेंद्र का कहना है कि लोकनायक, डीडीयू और डॉ. हेडगेवार जैसे अस्पतालों में फीवर मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। ओपीडी में हर दिन 200 से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा रहा है। जबकि अस्पतालों में फीवर वार्ड के बिस्तर भी कम पड़ गए हैं।





