बैंकों में 1599 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानिये कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

अगर आप बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. बैंकिंग कार्मिका चयन संस्थान ने करीब 20 बैंकों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार IT ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी, LAW ऑफिसर, HR/पर्सनल ऑफिसर और मार्केटिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती होनी है. इच्छुुक और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर से 26 नवंबर तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं.
वैकेंसी से जुड़ी विस्तृत जानकारी:
इन पदों पर है वैकेंसी
1. HR पर्सनल ऑफिसर
2. राजभाषा अधिकारी
3. मार्केटिंग ऑफिसर
4. एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर
5. आईटी ऑफिसर
6. लॉ ऑफिसर
पदों की संख्या: 1599
जरूरी योग्यताएं: पदों पर आवेदन के लिए योग्यताओं की जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है. पदों के अनुसार योग्ताएं अलग-अलग हैं.
चयन प्रक्रिया : प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा.
एडमिट कार्ड: प्रारंभिक परीक्षा के लिए दिसंबर में जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड.





