J&K: ‘एक माह में 34 आतंकी ढेर’, 8 सुरक्षाकर्मी भी हुए शहीद, 13 स्थानीय नागरिकों की भी गई जान

कश्मीर घाटी में करीब एक माह के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को एंटी मिलिटेंसी ऑपरेशन के दौरान बड़ी कामयाबियां हाथ लगी हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस के एडीजी ने इन कामयाब ऑपरेशंस का श्रेय ग्राउंड जीरो से प्राप्त हो रहे इनपुट्स को दिया है। आंकड़ों की बात करें तो करीब एक माह के दौरान 34 आतंकियों को मार गिराने में कामयाबी हाथ लगी है जोकि आतंकी संगठनों के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन इस दौरान 8 सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए हैं और 13 स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी जानें गवाई हैं।J&K: ‘एक माह में 34 आतंकी ढेर’, 8 सुरक्षाकर्मी भी हुए शहीद, 13 स्थानीय नागरिकों की भी गई जान

जम्मू कश्मीर पुलिस के एडीजी लॉ एंड आर्डर मुनीर खान ने कहा कि एंटी मिलिटेंसी ऑपरेशन में जो कामयाबी है वो सब इनपुट्स के फ्लो पर निर्भर करती है। जैसा इनपुट मिल पाएगा, उसी आधार पर ऑपरेशन अंजाम दिए जाएंगे और खुद बखुद कामयाबी हाथ लगेगी। खान ने कहा कि मैं अपने लो रैंक के अधिकारियों और जवानों का शुक्रगुजार हूं जिस पर ऑपरेटिंग एजेंसियों को कामयाबी हाथ लग रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ऐसे ही बरकरार रहें और हमें कामयाबियां हाथ लगती रहें। एक सवाल के जवाब में मुनीर खान ने कहा कि अधिकतर जो आम जनता है वो हिंसा में रुचि नहीं रखती। आतंकी उन्हें शांति से तो जीने दें।

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकियों के खिलाफ  ऐसे ऑपरेशंस को अंजाम देना आतंकी संगठनों के लिए एक बड़ा झटका है। इस बीच अगर आंकड़ों की बात करें तो 24 सितंबर से 27 अक्टूबर के बीच कुल 55 मौतें हुई हैं। एंटी मिलिटेंसी ऑपरेशन के दौरान 34 आतंकी ढेर किए गए, जबकि 8 सुरक्षा कर्मी शहीद हुए। इस दौरान 13 नागरिकों ने अपनी जान गवाई है जिनमें से कुछ को आतंकियों ने भी निशाना बनाया है।

24 सितंबर – कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में घुसपैठ कर रहे 3 आतंकी ढेर, सेना का 1 जवान शहीद

25 सितंबर -बारामुला के सोपोर में 2 आतंकी ढेर

27 सितंबर -श्रीनगर के नूरबाग में ऑपरेशन के दौरान 1 स्थानीय की मौत
-बड़गाम के चाडूरा में 2 आतंकी ढेर
-काजीगुंड में 1 आतंकी ढेर

30 सितंबर -शोपियां में 1 पुलिस जवान को मारा गया

5 अक्तूबर -श्रीनगर के हबकदल में आतंकियों ने नेकां के दो वर्करों की हत्या की

6 अक्तूबर -सोपोर के तुजर शरीफ  में आतंकियों ने 1 दुकानदार की हत्या की

11 अक्तूबर -हंदवाड़ा में पीएचडी स्कॉलर से आतंकी बने मन्नान वानी सहित 2 आतंकी ढेर
-शोपियां में आतंकियों ने मुस्लिम लीग के एक  कार्यकर्ता की हत्या की

13 अक्तूबर -पुलवामा में  हिज्ब का एक आतंकी ढेर
-सोपोर में 1 पुलिसकर्मी की हत्या

17 अक्तूबर  – श्रीनगर के फतेह कदल में टॉप लश्कर कमांडर मेहराजुदीन बांगरू सहित 2 आतंकी ढेर, 1 ओजीडब्ल्यू भी मारा गया

18 अक्तूबर -पुलवामा में 1 आतंकी ढेर

19 अक्तूबर -बारामुला में 2 आतंकी ढेर

20 अक्तूबर – उड़ी के बोनियार में 4 आतंकी ढेर
– पुलवामा के शादिमर्ग में आतंकियों की फायरिंग के दौरान 1 गर्भवती महिला की मौत

21 अक्तूबर -कुलगाम में 3 आतंकी ढेर 7 स्थानीय नागरिक भी मारे गए
– त्राल के मिडूरा में एसएसबी का एक जवान आतंकी हमले में शहीद

24 अक्तूबर – श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में 2 आतंकी ढेर

25 अक्तूबर -बारामुला के क्रतीरी में 2 आतंकी ढेर
-त्राल के लुरगाम में सेना का एक जवान शहीद
-अनंतनाग के आरवनी में 4 आतंकी ढेर  
– अनंतनाग में पत्थरबाजी के दौरान सेना का एक जवान शहीद

26 अक्तूबर – सोपोर मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकी ढेर, सेना का एक जवान शहीद

27 अक्तूबर -बड़गाम के वागूरा में सीआईएसएफ का एक जवान आतंकी हमले में शहीद

Back to top button