विश्वसनियता का पर्याय है टाटा- दिलीप मिश्र

सुलतानपुर, 27 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। इलाहाबाद रोड स्थित टाटा अथराइज सर्विस स्टेशन पर ग्राहक दिवस मनाया गया। इस मौके पर सर्विस इंजीनियर भानू ने ग्राहको को बीएस4, बीएस6, प्रोफाइल इंजन के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि कार्यक्रम फ्री हेल्थ चेकअप है, यह कार्यक्रम 29 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होने पुरानी शिकायतों का भी निस्तारण किया। इस मौके पर सर्विस स्टेशन के डायरेक्टर व युवा समाजसेवी दिलीप मिश्र ने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी सफलता है और टाटा डिस्काउंट ऑफर पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि लेबर पर 10 प्रति. और आयल फिल्टर पर 50 प्रति. की छूट चल रही हैं, जिसका लाभ ग्राहक उठा सकते है। इस मौके पर राकेश सिंह पालीवाल, इन्द्रदेव मिश्र, अरविंद कुमार मिश्र, जेपी शर्मा, राजकुमार पांडेय, राजेश यादव, बब्लू पांडेय सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे 

Back to top button