आईओसीएल ने निकाली असिस्टेंट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

भारतीय तेल निगम लिमिटेड (IOCL) ने वित्त कार्यों के लिए सहायक अधिकारियों की भर्ती निकाली है. इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www. iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 22 अक्टूबर से शुरू हो चुका है जो 10 नंबर 2018 तक चलेगा. आईओसीएल में सहायक अधिकारियों की भर्ती वित्त विभाग के अलग-अलग विभागों में काम करने के लिए की जा रही है जिसमें ये अधिकारी अकाउंट्स की तैयारी, इंटरनल रिटर्नएग्जाम, बैंकिग, कोषागार, प्रोजेक्ट वेल्यूएशन आदी काम करने होंगे.
आईओसीएल में सहायक अधिकारियों के लिए जरूरी शैक्षिक योग्यता में इच्छुक उम्मीदवारों को 55 प्रतिशत अंको के साथ किसी विषय में स्नातक होना जरूरी है. इसके साथ ही अगर 55 प्रतिशत अंकों के साथ भारत के चार्टर्ड अकाउंट्स संस्थान, सीएमएस संस्थान से इंटरमीडिटिएट होना चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवार को तीन साल का अनुभव होना भी जरूरी है.
अधिकतम आयु सीमा:
आईओसीएल में इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतक आयु 30 वर्ष रखी गई है. इसके साथ ही ओबीसी( नॉन क्रिमीलेयर) एससी/एसटी और पीडब्लूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी.
आईओसीएल में सहायक अधिकारी के पदों पर ऐसे करें आवेदन.
स्टेप 1. सबसे पहले कंप्यूटर में इंटरनेट ओपन करें और आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.iocl.com पर जाएं.
स्टेप 2. होम पेज पर जाने के बाद स्क्रीन पर दिख रहे ऑनलाइन अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. लिंक खुलने के बाद आपके सामने एक ऑप्शन आएगा जिसमें लिखा होगा अप्लाई नाऊ उसपर क्लिक करे.
स्टेप 4. एप्लाई नाऊ का लिंक खुलने के बाद आपसे मांगी गई जानकारी को भरें.
स्टेप 5. जानकारी भरने के बाद सबमिट न करें पहले एक बार भरी गई जानकारी को ठीक तरीके से पढ़ लें उसके बाद ही उसको सबमिट करें.
स्टेप 6. सबमिट करने के ऑनलाइन भरे गए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लें.





