उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, दून में बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में होगा हिमपात
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। देहरादून व आसपास के इलाकों में कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। साथ ही पर्वतीय इलाकों में बारिश एवं ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है।
इन दिनों उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। शुक्रवार को भी बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद घने बादल घिर आए और शाम होते-होते हल्की बर्फबारी हुई। जिससे समूचा क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया। श्रद्धालुओं को भी कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह-शाम सर्द हवाएं और ओस के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।





