ये Girls अमीर बुजुर्गों के साथ डेटिंग करके कमाती हैं लाखों

shugar-dady7_1444049439-415x260पूरी दुनिया डेस्क। क्या आपने कभी सुना है कि लड़कियां बूढ़ों के साथ डेटिंग करती हैं…नहीं ना…लेकिन ये सच है। ये लड़कियां डेट पर इन बुजुर्गों के साथ डिनर करती हैं, पिफल्‍में देखती हैं, घूमने जाती हैं। मौजमस्‍ती करती हैं। ‘शुगर डैडी फॉर मी’ डेटिंग वेबसाइट को अमीर बूढ़े लोगों की मौजमस्ती का ठिकाना माना जाता है।

यह वेबसाइट पैसे खर्च करने वाले बूढ़े मर्दों को जवान, खूबसूरत लड़कियों के साथ डेटिंग करने का मौका देती है। इस वेबसाइट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इसके करीब 4.5 करोड़ यूजर हैं।

क्या है ‘शुगर डैडी’

‘शुगर डैडी’ एक अंग्रेजी का टर्म है। जिसका मतलब होता है ऐसा अमीर बुजुर्ग जो उसके साथ डेट करने वाली महिलाओं को महंगे गिफ्ट और खूब सारा पैसा देकर खुश रखता है। बदले में वह अपना अकेलापन दूर करता है। वह इन महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी बनाता है।

60 हजार डॉलर कमा लेती है ये महिलाएं

इस साइट पर मौजूद 20 महिलाएं हर साल लग्जरीज के साथ करीब 60 हजार डॉलर कमा लेती हैं। यह काम वह शुगर डैडी के साथ डेट करके करती हैं। डेट करने वाली महिलाओं का कहना है कि समाज उन्हें प्रॉस्टिट्यूट (वेश्या) कहता है, जबकि ऐसा नहीं है। वेश्यावृत्ति और अमीर लोगों के साथ पैसे लेकर डेट करने के बीच बड़ा अंतर है। यहां तक कि उनके साथ सेक्स संबंध बनाना भी। हमारी अपनी सीमाएं हैं।
पहले डिनर फिर सेक्स

शुगर डैडी के साथ डेट करने वाली डेनिसी 30 साल की हैं। वह कैलिफोर्निया में पेशेंट केयर मैनेजर हैं। वर्तमान में चार शुगर डैडी के साथ बीते चार साल से डेट कर रही हैं। डेनिसी ने बताया कि उन जैसी कई महिलाएं अपना परिवार शुरू नहीं करना चाहतीं। वह खुद के दम पर पैसा कमाना चाहती हैं, क्योंकि वह अभी जवान और सुंदर हैं।

उसने बताया कि शुगर डैडी उसे महंगे होटल में डिनर पर ले जाते हैं। उसके बाद सेक्स संबंध बनाते हैं। एक बार डेनिसी ने एक क्लाइंट के साथ एक महीना गुजारा। उसने कोई संबंध नहीं बनाया। बावजूद इसके उसे क्रिश्चियन लॉबॉटिन शूज की दो जोड़ी मिली। जिसकी कीमत 1,58,000 रुपए थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button