जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने पावर ग्रिड पर किया ग्रेनेड अटैक, एक एएसआई शहीद

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने पावर ग्रिड पर ग्रेनेड अटैक किया। हमले में एक एएसआई शहीद हो गए हैं।
बड़गाम जिले के नौगाम स्थित पावर ग्रिड प्लांट पर देर रात आतंकियों ने ग्रेनेड अटैक किया। हमले में एक सीआईएसएफ के एएसआई राजेश कुमार घायल हो गए।
एएसआई राजेश कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है। शहीद जवान राजेश कुमार राजस्थान के झुंझुनूं के रहने वाले थे।
इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के मैत्रीबुग में आतंकियों ने सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर शुक्रवार दोपहर बाद हमला किया। आतंकियों ने कैं प पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।





