त्यौहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, जम्मू से चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
दीवाली पर इन गाड़ियों की सौगात
1- दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (04409- 04410 ): 16 अक्तूबर से 21 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। दिल्ली से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को शाम 6:25 बजे चलेगी। वहीं कटड़ा से सप्ताह में बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 1 बजे चलेगी।
2- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- आनंद विहार (04401-04402) : 15 अक्तूबर से 16 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन चलेगी। ट्रेन कटड़ा से सप्ताह में सोमवार और वीरवार को रात 11 बजे चलेगी। वहीं आनंद विहार से सप्ताह में मंगलवार और शुक्रवार को रात 11 बजे चलेगी।
3- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-वाराणसी (04611-04612): 21 अक्तूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में एक बार चलेगी। ट्रेन वाराणसी से सप्ताह में मंगलवार को शाम 6 बजे चलेगी। वहीं कटड़ा से रविवार को रात 11:30 बजे चलेगी।
4- जम्मू तवी-पठानकोट (04991-04992): 15 अक्तूबर से 16 नवंबर तक सप्ताह में पांच दिन चलेगी। ट्रेन जम्मू से सुबह 9:50 बजे चलेगी। ट्रेन शनिवार और रविवार को नहीं चलेगी। वहीं पठानकोट से ट्रेन से शाम 4:45 बजे चलेगी।
5- जम्मू-तवी बांद्रा टर्मिनल (09021-09022): 29 अक्तूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में एक दिन चलेगी। जम्मू से ट्रेन दोपहर 3:30 बजे प्रति सोमवार को चलेगी। वहीं बांद्रा टर्मिनल से ट्रेन शाम 5:10 बजे हर मंगलवार को चलेगी।
6- बांद्रा-जम्मू (09021-09022): 29 अक्तूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में एक दिन चलेगी। ट्रेन बांद्रा से सोमवार को सुबह 5:40 बजे चलेगी। वहीं जम्मू से ट्रेन वीरवार को रात को 11:15 बजे रवाना होगी।





