#बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले से बड़ी खबर आ रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र बदायूं के गांव रसूलपुर में शुक्रवार एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। प्रशासनिक अधिकारियों ने फिल्हाल 7 की पुष्टि की है।

फैक्ट्री में आग लगने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा गांव दहल उठा। धमाका इतना जोरदार था कि गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग भागकर फैक्ट्री में पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायरबिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। मरने वालों की

गौरतलब है कि दीवाली नजदीक होने के कारण इन दिनों पटाखा फैक्ट्री में पटाखे भरे पड़े थे, यह भी एक कारण था जिस वजह से इस घटना ने इतना बड़ा रूप ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button