करवा चौथ के दिन करें ये खास उपाय, शादीशुदा ज़िन्दगी होगी और भी ज्यादा रोमांटिक
यदि आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां हैं या पति-पत्नी के मध्य किसी के आगमन से विस्फोटक स्थिति बन गई है तो इस करवा चौथ के अवसर पर ये प्रयोग करने से न चूकें। दांपत्य जीवन में आई दरार को दूर करने या वैवाहिक जीवन को और आनंदमय बनाने के लिए करवा चौथ पर करें ये विशेष उपाय-
जीवनसाथी का साथ पाने के लिए एक लाल कागज़ पर अपना व जीवनसाथी का नाम सुनहरे पैन से लिखें। एक लाल रेशमी कपड़े में दो गोमती चक्र, 50 ग्राम पीली सरसों तथा यह कागज मोड़ कर एक पोटली की तरह बांध लें। इस पोटली को कपड़ों वाली अलमारी में कहीं छिपा कर करवा चौथ पर रख दें। अगले करवा चौथ पर इसे प्रवाहित कर दें।
यदि पति या पत्नी का ध्यान कहीं और आकर्षित हो गया हो तो आप जमुनिया नग ‘पर्पल एमिथिस्ट’ 10 से 15 रत्ती के मध्य चांदी या सोने के लॉकेट में बनवा कर, शुद्धि के बाद करवा चौथ पर धारण कर लें।





