पश्चिम बंगाल में हुई हैवानियत की हदें पार, 100 साल की महिला से रेप

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक 20 साल लड़के पर 100 साल की उम्र वाली वृद्ध महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में नदिया जिले के चकदह पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है।बता दें कि ये घटना सोमवार की रात की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम अर्घा बिसवास उर्फ अभिजीत है। उसे पीड़ित महिला के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा था।
पीड़ित वृद्ध महिला के परिजन उसकी चीख सुनकर वहां आ गए थे। पुलिस ने इस संबंध में सोमवार को ही मामला दर्ज कर लिया गया था।
वहीं जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक गंगाप्रसादपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है। मामले की सुनवाई जारी है, जबकि पीड़िता महिला को पुलिस ने मेडिकल के बाद रवाना कर दिया।
ये बंगाल में रेप की दूसरी वारदात है। इससे पहले पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जमीनी विवाद के चलते एक आदिवासी महिला के रिश्तेदारों ने उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ पिटाई करने का मामला सामने आया था।
उसके रिश्तेदारों ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद महिला के निजी अंगो में लोहे की रॉड डाल दी जिसके बाद बड़ी बेरहमी की पिटाई कर डाली।
पीड़ित महिला को जलपाईगुड़ी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि धूपगुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक तालाब के पास महिला के साथ शनिवार रात उसके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया।
पीडित महिला ने बताया था कि आरोपी ने महिला को जमीन का विवाद सुलझाने के लिए बुलाया और उसके बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा बताया महिला ने बताया कि आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था हालांकि उसने महिला के साथ कुछ नहीं किया।
पुलिस ने बताया कि एक रिक्शा चालक ने महिला को देखा और उसे घर पहुंचाया। पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया।





