पानी की दो बोतलें मंगवाने के बदले टिप में मिला कुछ ऐसा, जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

जब भी आप किसी होटल या रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं या फिर घर पर ही फ़ूड डिलीवरी करवाते हैं तो आप भी वेटर को टिप तो जरूर देते ही होंगे. आमतौर पर लोग 10, 20 या फिर ज्यादा से ज्यादा 50-100 रूपए टिप के तौर पर देते होंगे लेकिन अगर कोई आपसे ये कहे कि एक आदमी ने टिप के तौर पर 7 लाख रूपए दिए तो ये सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे और शायद इस पर विश्वास ना कर पाए लेकिन हम आपको बता दें ऐसा सच में हुआ है. जिसको भी ये टिप मिली होगी उसके तो भाग्य ही खुल गए होंगे.पानी की दो बोतलें मंगवाने के बदले टिप में मिला कुछ ऐसा, जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

हम आपको उस आदमी के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने एक वेट्रेस से सिर्फ दो पानी की बोतलें मंगवाई बदले में टिप के तौर पर उसे 10 हजार डॉलर दे दिए. अगर इस कीमत को भारतीय रुपयों में देखा जाए तो ये करीब 7 लाख रूपए होता है. अब तो आपके भी दिमाग में ये सवाल तो आ ही रहा होगा कि आखिर इस वेट्रेस ने ऐसा क्या काम कर दिया जो इसे टिप में इतनी बड़ी राशि मिल गई और कौन है वो आदमी जिसने इतने पैसे टिप में दे दिए.

तो चलिए हम आपकी दिलचस्पी को और ज्यादा ना बढ़ाते हुए बता ही देते हैं कि ये टिप मशहूर यूट्यूब ब्लॉगर जिम्मी डॉनल्डसन द्वारा दी गई है. जिस वेट्रेस को इतनी टिप मिली है उसका नाम है ऐलेना कलस्टर. जिम्मी एक होटल में शाम को देर से पहुंचे और उन्होंने प्यास लगने पर पानी की दो बोतलें मंगवाई. इसके बाद उन्होंने 10 हजार डॉलर की टिप दी और चलते बने. वेट्रेस का इस बारे में कहना है कि अब भी दुनिया में नेक इंसान जिन्दा है. वैसे ये पहला मौका नहीं है जब जिम्मी ने इतनी टिप दी हो बल्कि वो पहले भी कई बार इतनी बड़ी रकम टिप के तौर पर दे चुके हैं. एक बार उन्होंने एक पिज्जा डिलेवरी ब्वॉय को 10 हजार डॉलर की टिप दी थी.

Back to top button