सिपाही भर्ती परीक्षा: 16 जिलों में बनाए गए हैं 482 सेंटर, एसटीएफ और इंटेलीजेंस सक्रिय

सिपाही भर्ती के लिए जून में निरस्त हुए परीक्षा आज और कल प्रदेश के 16 जिलों के 482 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। दो दिन में होने इस परीक्षा में 41520 पदों के लिए कुल 975987 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को होने वाली परीक्षा की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को लेकर यूपी एसटीएफ और इंटेलीजेंस यूनिट भी नजर बनाए हुए हैं।
शर्मा ने बताया कि जिन जिलों में सेंटर बनाए गए हैं उसमें लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, आगरा, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मथुरा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद और आजमगढ़ शामिल है।
बृहस्पतिवार को एक पाली में दिन में तीन बजे से पांच बजे के बीच परीक्षा होगी जबकि 26 अक्तूबर को परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12 और शाम तीन बजे से पांच बजे के मध्य होगी।





