भलस्वा लैंडफिल साइट घटना के बाद कूड़े का पहाड़ खत्म करके बनाया जाएगा टूरिस्ट स्पॉट
भलस्वा लैंडफिल साइट पर लगी आग की घटना के बाद मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के मेयर आदेश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर ऐसी स्थिति को नियंत्रित करने पर विचार किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि भविष्य में नगर निगम इस स्पॉट को टूरिस्ट प्लेस बनाने की योजना बना रहा है.
निगरानी के लिए 60 कर्मचारी तैनात
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर आदेश गुप्ता ने बताया कि इस लैंडफिल साइट पर कूड़ा प्रबंधन और निगरानी हेतु 60 कर्मचारी, 5 बुलडोजर और 2 एक्स्कवेटर तैनात किए हैं, जो 24×7 विभिन्न पालियों में इस कार्य में लगे रहते हैं. इसके अलावा भलस्वा लैंडफिल साइट के लिए अग्नि विभाग द्वारा 4 फायर टेंडर भी दिए गए हैं. जो सूचना मिलते ही उपलब्ध करवा दिए जाते हैं. इसके साथ ही लैंडफिल साइट के कटिली तारों को और सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए, जिससे अवैध प्रवेश को रोका जा सके. नगर निगम कूड़े के पहाड़ के आस पास बाउंड्री बनाने जा रहा है.
जमीन से 12 मीटर गहराई तक है कूड़ा





