बिना दवाइयों के ब्लड प्रैशर को ऐसे करें संतुलित…

जीवनशैली और खानपान के अस्वस्थ हो जाने के कारण शरीर में ब्लड प्रैशर असंतुलित होने लगता है। जिससे हृदयघात और हृदयसंबंधी कई समस्याएं होने लगती है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ निहार मेहता के अनुसार बिना दवाइयों के भी ब्लड प्रैशर को संतुलित किया जा सकता है। इसे संतुलित करने के लिए बस आपको अपनी जीवनशैली और खानपान में बदलाव करने की जरूरत होती है।

नियमित व्यायाम करें
नियमित व्यायाम करने से आपका ब्लड प्रैशर 4 से 9 मिलीमीटर (मर्करी) तक कम हो सकता है। इसलिए आपको टहलना, साइकलिंग, तैराकी या दौड़ना जैसे व्यायाम रोजाना 30-45 मिनट करने चाहिए।

अपने वजन पर ध्यान दें
अक्सर ब्लड प्रैशर आपके वजन बढ़ने के साथ असंतुलित होता रहता है। इसलिए अपने वजन पर ध्यान दें और अगर आपका वजन ज्यादा बढ़ रहा है तो उसे तुरंत नियंत्रित करने के लिए कदम उठाएं।

स्वस्थ आहार का सेवन करें
आहार में ज्यादा नमक, आचार, चटनी, पापड़, फ्राइड चीजें, सोडा, बिसकुट, मक्खन आदि को नजरअंदाज करें। इनकी जगह अपने आहार में टमाटर, उबले अंडे, ग्रीन टी, चिया सीड्स, ऑलिव ऑयल, फ्लैक्स सीड्स, हेजलनट्स, वॉल्नट्स, बादाम आदि को शामिल करें।

शराब या धूम्रपान ना करें
शराब में मौजूज एल्कोहल ब्लड प्रैशर को बढ़ाता है। साथ ही धूम्रपान से भी ब्लड प्रैशर कुछ देर के लिए बढ़ जाता है। इसलिए इन दोनों को हमेशा के लिए ना कहें।

तनाव कम लें
तनाव लेने से भी ब्लड प्रैशर बढ़ता है। तनाव के कारण दिमाग में एक केमिकल उत्पन्न होता है। जिससे रक्त धमनियां संकुचित हो जाती हैं और हृदय गति तेज होती है।

Back to top button