ब्रेस्‍ट एवं सर्वाइकल कैंसर के लिए लगा फ्री चेकअप कैम्‍प

लखनऊ। महिलाओं में होने वाले स्‍तन एवं गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) का कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और बचाव के उपाय बताने के लिए आज यहां राजेन्‍द्र नगर में राजेन्‍द्र नगर हॉस्पिटल में फ्री चेकअप कैम्‍प लगाया गया। इस शिविर में करीब 120 महिलाओं की जांच की गयी।
 
अस्‍पताल की प्रसूति एवं स्‍त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीता चन्‍द्रा ने किंग जॉर्ज चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय की प्रो निशा सिंह व उनकी टीम ने शिविर में आयी हुईं महिलाओं की जांच की तथा उचित सलाह दी। शिविर का आयोजन AOGiN iNDiA और राजेन्‍द्र नगर हॉस्पिटल के संयुक्‍त तत्‍वावधान में किया गया था।
 

Back to top button