1 रुपया में कैसे खरीदें 20,999 रुपये वाला पोको एफ1 स्मार्टफोन

शाओमी के Diwali with Mi सेल की शुरुआत आज यानि 23 अक्टूबर से हो गई है जो 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में एमआई के टीवी, स्मार्टफोन और हेडफोन समेत कई प्रोडक्ट्स को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा। इस सेल में शाओमी के सब-ब्रांड पोको के फोन पोको एफ1 को सिर्फ 1 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। बता दें कि पोको एफ1 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला दुनिया का सबसे सस्ता फोन है और इसकी कीमत 20,999 रुपये है। तो आइए जानते हैं 1 रुपये में कैसे मिलेगा 20,999 रुपये वाला पोको एफ1।

शाओमी की दिवाली विद एमआई सेल में 1 रुपये वाली फ्लैश सेल का आयोजन 23-25 अक्टूबर तक हर रोज शाम 5 बजे होगा। इस दौरान आप 1 रुपये में पोको एफ1 स्मार्टफोन और एमआई होम सिक्योरिटी 360 डिग्री कैमरा खरीद पाएंगे। अगली स्लाइड में जानें खरीदने का तरीका।
सबसे पहले आपको बता दें कि फ्लैश सेल कुछ ही सेकेंड्स के लिए होता है। दूसरे शब्दों में कहें तो फ्लैश सेल एक तरह से तत्काल टिकट जैसा ही है। ऐसे में आपके पास किसी भी प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए चंद सेकेंड का ही वक्त होता है। एमआई की 1 रुपये वाली सेल भी इसी तरह है। इस 1 रुपये वाली सेल में शामिल होने के लिए सबसे पहले एमआई डॉट कॉम पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं।
इसके बाद अकाउंट में एड्रेस भी पहले ही डाल लें। इसके बाद शाम को 4 बजे से 5 मिनट पहले लॉगिन कर लें। बेहतर होगा कि आप पेमेंट करने के लिए पहले से ही अपने कार्ड की डीटेल भी पहले ही सेव कर लें। एक और बात नोट कर लें कि एमआई की वेबसाइट को इनकॉग्निटो मोड में खोलें। इसके बाद सेल शुरू होते ही फोन को कार्ट में डालें और फटाफट पेमेंट करें। सेल से पहले अपने इंटरनेट कनेक्शन की जांच कर लें। इंटरनेट की स्पीड स्लो होगी तो आप इस सेल में फोन बुक नहीं कर पाएंगे।
बता दें कि सेल के आखिरी दिन यानि 25 अक्टूबर को एमआई ए2, रेडमी नोट 5 प्रो और एमआई एलईडी टीवी 4ए को भी 1 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। सेल के अलावा शाओमी ने क्रेकर्स निंजा गेम का भी आयोजन किया है जिसमें पोको एफ1, रेडमी वाय2, पावरबैंक और डिस्काउंट कूपन जीतने का मौका मिलेगा। गेम की शुरुआत पहले ही हो चुकी है।





