सात दिन निरस्त रहेंगी बिहार व पंजाब रूट की ये आठ ट्रेनें, देखें- पूरी लिस्ट

मुगलसराय रेल मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने से 24 से 30 अक्तूबर तक बिहार व पंजाब रूट की कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। 24 से रूट की आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी, जबकि कई बदले रूट से चलेंगी। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस(13151) 25 से 31 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। ऐसे ही जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस (13152) 23 से 29 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103) 24 से 30 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18104) 24 से 26 अक्तूबर तक अमृतसर से निरस्त रहेगी, लिहाजा ट्रेन लखनऊ नहीं आएगी। धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज एक्सप्रेस(13307) और फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलज एक्सप्रेस(13308) 24 से 30 अक्तूबर तक, नीलांचल एक्सप्रेस(12875) 24 से 29 अक्तूबर तक, नीलांचल एक्सप्रेस(12876) 28 व 30 अक्तूबर तक और आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस(13168) 27 अक्तूबर को निरस्त रहेगी।
बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस(12357) 23 व 27 अक्तूबर, अमृतसर-कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस(12358) 25 व 29 अक्तूबर, हावड़ा-जैसलमेर एक्सप्रेस(12371) और सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस(22317) 29 अक्तूूबर, जैसलमेर-हावड़ा एक्सप्रेस(12372) 25 अक्तूूबर, हावड़ा-लालकुआं(12353) और सियालदह-अमृतसर एक्सप्रेस(12379) 26 अक्तूबर, लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस(12354) 27 अक्तूबर व जम्मूतवी-सियालदह एक्सप्रेस(22318) 24 अक्तूूबर को आसनसोल-झाझा-पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के मार्ग से रवाना होंगी।

Back to top button