यूपी सभापति के बेटे की मौत का मामला, पत्नी ने पति पर लगाए संगीन आरोप, मांगी आधी प्रॉपर्टी

लखनऊ। हजरतगंज स्थित विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के छोटे बेटे अभिजीत यादव की मौत हो गई। अभिजीत भाजपा कार्यालय के बगल स्थित दारुलसफा के आवास में अपने सरकारी आवास पर हुई। यह घटना रविवार तड़के की बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि अभिजीत उर्फ विवेक की संदिग्ध परिस्तिथियों में दारुलसफा के कमरे में मौत हो गई है। वहीं मां मीरा यादव की मानें तो सीने में दर्द उठने के बाद ही मौत हुई है। जिस समय घटना हुई उस दौरान मां और भाई कमरे में मौजूद थे। पूरा मामला हजरतगंज के दारुलसफा के D ब्लॉक कमरा नंबर 137 का है।

सूचना के बाद हजरतगंज पुलिस के साथ-साथ लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी भी मौके पर पहुंचे। पूछताछ करने के बाद मीडिया से बचते हुए भाग निकले। हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवार ने बताया कि रात में सीने में अचानक दर्द की शिकायत हुई थी और रात में सो गए थे। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की गई जिसकी वजह से कोई पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। अगर किसी भी प्रकार की शिकायत होती है तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आपको बता दें कि मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से तत्काल अंतिम संस्कार करने का निर्णय किया गया। कहीं ना कहीं पिता के ना पहुंचने पर लोगों में संशय बना हुआ है।
पति पर लगाया आरोप
बेटे की मौत के बाद मां मीरा यादव ने कहा कि स्पीकर बनने के बाद से ही रमेश यादव अलग (12 नंबर) में रहने लगे थे। इसके पूर्व कई बार मुझे गालियां देते थे। सात साल से पति-पत्नी को कोई भी रिश्ता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे और मेरे बड़े बेटे अभिषेक की जान को खतरा है। हमें तो उनके घर में घुसने की भी इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्पीकर हमारे साथ अन्याय कर रहे हैं।
लखनऊ से लेकर एटा तक आधी प्रॉपर्टी
मीडिया के सामने रमेश यादव की पत्नी मीरा यादव ने कहा कि अब अत्याचार बहुत हुआ। बेटे के जाने का गम तो है लेकिन मैं अपने हक के लिए कुछ भी करुंगी। बेटे के जूते-चप्पल और घर में रखी फ्रिज मीरा यादव के घर के मूक गवाह हैं। उन्होंने कहा कि अब लखनऊ से लेकर एटा तक आधी प्रॉपर्टी लेकर ही रहुंगी। उन्होंने इशारों में पति रमेश यादव, उनके बेटे आशीष यादव के बारे में कहा कि वह लोग कुछ भी कर सकते हैं। http://www.kanvkanv.com
The post यूपी सभापति के बेटे की मौत का मामला, पत्नी ने पति पर लगाए संगीन आरोप, मांगी आधी प्रॉपर्टी appeared first on Kanv Kanv.

Back to top button