B,day Spcl: जब वीरेेेन्द्र सहवाग ने कैरेबियाई गेंदबाजों के छुड़ा दिए थे पसीने
नई दिल्ली : टीम इंडिया ने वर्ल्ड क्रिकेट को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं. इस लिस्ट में वीरेन्द्र सहवाग भी शामिल हैं. सहवाग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के आसान नहीं होगा. सहवाग क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स में विस्फोटक प्रदर्शन कर चुके हैं. भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी का आज जन्मदिन है. इस मौके पर सहवाग को अनेकों लोग बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. बीसीसीआई ने भी सहवाग को बर्थडे विश किया.
दरअसल सहवाग के जन्मदिन के मौके पर बीसीसीआई ने खास अंदाज में शुभकामना दी. बीसीसीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जो कि सहवाग के लिए बेहद खास है. यह वीडियो भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2011 में खेले गए इंदौर वनडे मैच का है. इस मुकाबले में सहवाग ने विस्फोटक दोहरा शतक जड़ा था. उन्होंने 149 गेंदों का सामना करते हुए 25 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 219 रन बनाए थे. यह मुकाबला भारत ने जीत लिया था. सहवाग की इस खास पारी का वीडियो बीसीसीआई ने उनके जन्मदिन के मौके पर शेयर किया.
गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए इंदौर वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 418 रन बनाए. इस दौरान गौतम गंभीर ने 67 रन और सुरेश रैना ने 55 रन की अहम पारी खेली थी. जब कि सहवाग ने दोहरा शतक जड़ा था. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 265 रन पर ऑल आउट हो गई. भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए रविन्द्र जडेजा और राहुल शर्मा ने 3-3 विकेट हासिल किए.
Happy Birthday @virendersehwag. On the swashbuckling opener's Birthday, we relive his iconic ODI double hundred he scored against West Indies 🎂 😎
Watch 📽️ 👉 👉 https://t.co/aUS1eEdJ03 pic.twitter.com/A4GXdKOr8R— BCCI (@BCCI) October 20, 2018





