फरहान खान के हुनर की मुरीद हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों ‘रॉक ऑन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। श्रद्धा का कहना है कि वो फरहान की मल्टीटैलेंट क्वालिटी से बेहद प्रभावित हैं।

श्रद्धा ने बताया ‘मैं भी उनकी प्रतिभा की कायल हूं। मगर इससे भी ज्यादा वो एक शानदार इंसान हैं। मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ी बात है जो हर किसी में हम देखना चाहते हैं। वो अपने आसपास सभी लोगों को बेस्ट करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।’फरहान खान के हुनर की मुरीद हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर

श्रद्धा ने कहा ‘यह करने के लिए बहुत बड़े दिल की जरूरत होती है। फरहान में वो बात है जो किसी को भी अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित कर सकती है। मुझे लगता है कि यह बात महत्वपूर्ण है जो किसी को भी अच्छा बनाती है।’

इस एक्ट्रेस को अंडे खरीदने के लिए उधार मांगना पड़े रुपए

आपको बता दें कि ‘रॉक ऑन 2’ का पहला भाग साल 2008 में रिलीज हुआ था। इस म्यूजिकल फिल्म का यह भाग भी सफल रहा था। फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, प्राची देसाई जैसे सितारों से सजी ये फिल्म सफल रही थी। इस बार फिल्म में श्रद्धा कपूर नए सदस्य के तौर पर नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button