कब्रिस्तान में मचा हड़कंप, फेंके जा रहे 1000 और 500 के नोट…

पीएम मोदी ने जिस तरह अचानक मंगलवार (8 नवंबर) की शाम 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा की उसके बाद से ही इन नोटों को लेकर बवाल मचा हुआ है। हद तो तब हो गई जब इन नोटों ने कब्रिस्तान में भी तहलका मचा दिया।कब्रिस्तान में मचा हड़कंप, फेंके गए 1000 और 500 के नोट...बात दरअसल ऐसी है कि बुधवार की सुबह ग़ाज़ियाबाद लिंक रोड के महाराजपुर कब्रिस्तान में कार्टन में भरकर नोटों की गड्डियां फेंके जाने की सूचना फैल गई।

यह बात जंगल की हवा की तरह ऐसी फैली की आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। जिस किसी को भी इस बारे में पता चला वही कब्रिस्तान की ओर भागा। यही नहीं लोगों ने अपने जानने वालों को भी जानकारी दी जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई।

Back to top button