यहाँ पर लडकियों को जबरजस्ती किया जाता है प्रेग्नेंट इनकी कहानी सुनकर थर्रा जाओगे आप

दुनिया में कई ऐसे काम किए जाते हैं जो गैरकानूनी होते हैं, ये गैरकानूनी काम कानून की नजर से बचकर किया जाते हैं लेकिन जिस बारे में हम बताने जा रहे हैं वह तो यहां खुलेआम किया जाता है जबकि पूरी दुनिया की नजर में वह घोर अपराध है। इससे घृणित काम कोई और हो भी नहीं सकता। दरअसल, यहां लड़कियों को जबरन मुर्गियों की तरह प्रेग्नेंट किया जाता है। इनकी कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। यहां कम उम्र की लड़कियों के साथ जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया जाता है।

यह घिनौना काम होता है नाइजीरिया में… यहां पर कुछ ऐसी जगह हैं जहां ऐसे घिनौने काम को खुलेआम अंजाम दिया जा रहाा है। इनके निशाने पर होती है कच्ची उम्र की लड़कियां। इनके बारे में सोचने से भी किसी को भी शर्म और घृणा आती है। लेकिन यहां पॉल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों की तरह 13 से 18 साल की इन लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा करने को मजबूर किया जाता है। आप सोच रहे होंगे कि इसके पीछे आखिर क्या वजह हो सकती है..?   

दरअसल, नाइजीरिया में यह एक गोरखधंधा बन चुका है। यहां इन कम उम्र की लड़कियों से पैदा होने वाले बच्चों को ऐसे लोगों को बेच दिया जाता है जिनके बच्चे ही नहीं होते हैं। आपको बता दे कि नाइजीरिया में इस घिनौने काम को ‘बेबी फार्मिंग’ कहा जाता है। इतना ही नहीं जब लड़कियां प्रेग्नेंट होती हैं तो उन लड़कियों को बंदूकों के सांये में रखा जाता है। ये घिनौने काम अनाथालय और अस्पतालों की दीवारों में कैद लड़कियों के साथ किए जाते हैं। 

Back to top button