निकाय चुनाव: आतंकियों के खौफ में कश्मीर, 70 फीसदी वार्डों में नहीं हुई वोटिंग
181 वार्ड (30.26 प्रतिशत) में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा। पहले चरण में 69, दूसरे में 61, तीसरे में 49 व चौथे चरण में 52 वार्ड में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। छह निकायों में दो प्रत्याशी रहे। पुलवामा के 13 वार्ड में दो केवल दो ही प्रत्याशी मैदान में थे जो निर्विरोध चुन लिए गए। कुलगाम जिले के फ्रिसल व पुलवामा जिले के ख्रीव के 13-13 वार्ड में एक भी प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ।
घाटी के 40 निकायों में 27 पर वोटिंग नहीं हुई। 13 निकायों के लिए हुए चुनाव में प्रथम चरण में 8.3, दूसरे में 3.4, तीसरे में 3.5 व चौथे चरण में 4.2 फीसदी रिकार्ड किया गया। मतदान का प्रतिशत कम होने के पीछे आतंकियों की धमकी को प्रमुख कारण माना गया है। साथ ही अलगाववादियों के बहिष्कार व दो प्रमुख पार्टियों नेकां व पीडीपी के चुनाव में भाग न लेने को भी कम वोटिंग के लिए जिम्मेदार माना गया है।





